उत्तराखंड : ट्रेन की चपेट में आकर कांग्रेसी नेता के भाई की मौत,परिवार में कोहराम


उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर जनपद से दुःखद हादसे की खबर सामने आ रही है। काशीपुर में एक दर्दनाक हादसे में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा (72) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बाजपुर रोड स्थित बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा के रूप में हुई। गेटमैन ने बताया कि राजकुमार अपने खेत की देखभाल करने के लिए खेत जा रहे थे, जो रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित थे। बताया जाता है कि वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक खेत से दूसरे खेत की ओर जा रहे थे, तभी लालकुआं से काशीपुर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि वह अपने पीछे पत्नी मधु शर्मा, बेटा रजत शर्मा और दो बेटियों रागिनी और रुचिता को बिलखते हुए छोड़ गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
डीएम के आदेश के बावजूद, लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच अधर में_ फाइल कहां अटकी
हल्द्वानी हादसे में तीसरे दोस्त की भी थम गई सांसें, तीन परिवारों के सपने उजड़ गए..
हल्द्वानी से पहाड़ को आने जाने वाले देख लें ये नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकते हैं परेशान..
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक IFS साकेत बडोला ने इस्तीफा दिया,11 साल पहले VRS_वन विभाग में हलचल