उत्तराखंड हेलीक्रैश : महाराष्ट्र यूपी के श्रद्धालुओं समेत 7 की मौत, सीएम ने जताया दुःख


उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को असमय अपनी जान गंवानी पड़ रही है। केदारनाथ में रविवार तड़के एक और दुखद और भीषण हादसा हो गया। केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है। वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। यह हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने भाषा को बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रजवार ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला है और राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।
वहीं, यूकाडा ने एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें बताया गया है कि रविवार तड़के 05:17 बजे आर्यन कम्पनी का हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
मरने वालों में ये शामिल
1.राजवीर-पायलट
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद उत्तर प्रदेश
4.तृष्टि सिंह उत्तर प्रदेश
5.राजकुमार महाराष्ट्र
6.श्रद्धा (35) महाराष्ट्र
7.काशी बालिका (2) महाराष्ट्र
उत्तराखंड एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।
हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी।
ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया, “आज सुबह एक हेली मिसिंग की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई.”
“प्राथमिक जानकारी के मुताबिक़ आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर श्री केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम ख़राब हो गया. पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया.”
उन्होंने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु भी सवार था और एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं. इस पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के पहाड़ों में दौड़ेगी साइकिल, 658 किलोमीटर की हिमालयन चैंपियनशिप में इनाम पर होंगे 20 लाख रुपये
इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन होने पर भव्य अभिनंदन..
हल्द्वानी के त्रिशूल होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी के होटल में 15 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपी पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार नामजद…
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या, पुलिस बल तैनात