Ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM धामी का संदेश : माँ के नाम जोड़ें हरियाली की डोर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने एक सीता अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस पुनीत अभियान से जुड़ें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए एक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा, “यह अभियान मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, जिससे हमारी भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।”

इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

“एक पेड़ मां के नाम“
यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि मातृभावना को भी समर्पित है। इसके माध्यम से लोगों को अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे प्रकृति और मानवीय भावनाओं के बीच सामंजस्य स्थापित हो सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page