सीएम धामी का बड़ा बयान : मंत्री हो या आम नागरिक,माफी नहीं मिलेगी _Video


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक सख्त बयान देते हुए सभी उत्तराखंडवासियों से एकता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई मंत्री हो, सांसद हो, विधायक हो या आम नागरिक, उत्तराखंड की एकता और अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी।
धामी ने मंच से दिए गए अपने संदेश में कहा कि सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम धामी ने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकर उत्तराखंड की एकता और उत्तराखंडी भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की एकता हमारी ताकत है, और इसे कमजोर करने वालों को हम कभी माफ नहीं करेंगे।”
इसके साथ ही, मंत्री प्रेम अग्रवाल पर भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि वे सीएम धामी और आला कमान के नाराजगी का सामना कर रहे हैं।क्या मंत्री पद से हटाए जा सकते हैं प्रेम चंद्र अग्रवाल..?



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती