हाईकोर्ट : पूर्व रजिस्ट्रार जरनल आशीष नैथानी को सी.जे. ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ


उत्तराखंड उच्च न्यायालय में आज पूर्व रजिस्ट्रार जरनल ने न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र ने फूल कोर्ट के मध्य उन्हें कोर्टहॉल में सपथ दिलाई।
नवनियुक्त न्यायाधीश आशीष नैथानी उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर रह चुके हैं, वे कुछ माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने से पूर्व उनका नाम कौलीजियम के लिए उच्च न्यायालय की तरफ से प्रस्तावित किया गया था, जिसे राष्ट्रपति की मोहर लगने के बाद कन्फर्म किया गया।
शपथग्रहण समारोह का न्यायाधीशों के परिवार भी साक्षी बने। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा, न्यायाधीश रविन्द्र मैठाणी, न्यायाधीश राकेश थपलियाल, न्यायाधीश पंकज पुरोहित, न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा के साथ महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्र शेखर रावत, आयुक्त दीपक रावत, के.एम.वी.एन.के एम.डी.विनीत तोमर, एस.एस.पी. प्रह्लाद मीना आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस.मेहता ने कहा की जजों की संख्या बढ़ने से न्यायालय में केसों की पेंडेंसी कम होगी ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी