Ad

CBSE Board 10th Result 2025 : 10th रिज़ल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंड्री (10वीं) कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें 12वीं के नतीजे भी आज ही घोषित किये जा चुके हैं। नतीजों की घोषणा होने के बाद अब स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर के एप एवं पोर्टल results.digilocker.gov.in, UMANG एप या एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज दर्ज करना होगा।


इसके साथ ही परिणाम जारी होते ही इस पेज पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। इस पर क्लिक करके आप सीधे मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां से पास पर्सेंटेज एवं रीजन वाइज रिजल्ट के आंकड़े भी यहां से चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है।

 इस बार 10th क्लास में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 95 वहीं लड़कों का 92.63 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया है।

 सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट उमंग वेबसाइट https://web.umang.gov.in/landing/ पर जाकर भी चेक किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page