मीट कारोबारियों के लिए बड़ी खबर: HC ने स्लाटर हाउस नियमों को लेकर सरकार को दिया नोटिस


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दून वैली में स्लाटर हाउस की जगह खुले बाजारों में मछली और मुर्गों को काटने संबंधी जनहित याचिका को सुनते हुए, राज्य सरकार से पूछा कि उनके पूर्व के स्लाटर हाउसों पर दिए आदेशों के क्रम में अबतक कितना अनुपालन हुआ है ? इसकी रिपोर्ट चार सप्ताह में प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद के लिए तय हुई है।
अधिवक्ता मुकेश रावत ने बताया कि मामले के अनुसार, देहरादून निवासी मोनिका मोसेस ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि देहरादून नगर निगम ने स्लाटर हाउस के नियमों का पालन नहीं किया है, जबकि मीट कारोबारी बड़े जानवरों को स्लाटर हाउस में ही काटकर बेच रहे हैं। वो मछली और मुर्गों को बिना स्लाटर हाउस के अपनी दुकानों में ही काट रहे हैं। न्यायालय ने पूर्व में राज्य सरकार को निर्देश दिये थे कि बकरे, मछली, मुर्गे पंजीकृत स्लाटर हाउस में ही काटे जाएं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..