Ad

बड़ा फैसला: अंकिता भंडारी के हत्यारों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक निर्णय

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) रीना नेगी की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या (IPC की धारा 302), साक्ष्य मिटाने (धारा 201), और महिला के साथ अभद्रता (धारा 354) के गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया है।

ADVERTISEMENTSAd

न्याय का इंतजार खत्म, सजा सुनाई गई

कोर्ट ने इस मामले में सभी तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, साथ ही प्रत्येक आरोपी पर ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसके अलावा, अदालत ने अंकिता के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। इस फैसले को पीड़िता के परिवार और समाज के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

अदालत परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था

फैसला सुनाए जाने से पहले ही अदालत परिसर में माहौल तनावपूर्ण था। कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट के बाहर हजारों की भीड़ जमा थी।

गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया था। सुरक्षा के मद्देनज़र अदालत परिसर के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले नाराज भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर अदालत की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सज़ा के एलान से पहले अंकिता के पिता की आंखों में उनकी बेटी को खोने का गम साफ झलक रहा था. फैसले से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने मेरी बेटी को मारा है. इस मामले में उत्तराखंड के लोगों ने उनके साथ दिया है, उसके लिए वह हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन करते हैं. अंकिता की मां ने कहा था कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।

अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी

इस केस में विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में दमदार पैरवी की। 19 मई को उन्होंने बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब देकर सुनवाई प्रक्रिया को समाप्त किया था। कोर्ट ने फिर 30 मई को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी।

लंबा चला न्यायिक संघर्ष

इस हत्याकांड की पहली सुनवाई 30 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी। एसआईटी की गहन जांच के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 500 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रदेश की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी थीं।

क्या था मामला?

सितंबर 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वह ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी, जिसका संचालन भाजपा नेता का बेटा पुलकित आर्य कर रहा था। आरोप है कि अंकिता पर रिसॉर्ट के वीआईपी ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने का दबाव बनाया गया था, जिसका उसने विरोध किया। इसी के चलते 18-19 सितंबर की रात उसकी हत्या कर दी गई और शव को चिल्ला नहर में फेंक दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page