Ad

हाईकोर्ट – बागेश्वर में खड़िया खनन पर रोक बरकरार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बागेश्वर जिले की तहसील कांडा के कई गांवों में खड़िया खनन से आई दरारों संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिकाओ पर एक साथ सुनवाई की। मुख्य न्यायधीश जी.नरेंद्र और वरिष्ठ न्यायमूर्ती मनोज कुमार तिवारी की खण्डपीठ ने सुनवाई को जारी रखते हुए अगली सुनवाई सोमवार 17 फरवरी को जारी रखी है।

ADVERTISEMENTSAd

अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि न्यायालय ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर जियोलाजिकल खनन इकाई उत्तराखण्ड को व्यक्तिगत रूप से तथा कमेटी के अन्य सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने को कहा है।

आज हुई सुनवाई पर राज्य सरकार ने बागेश्वर जिले की 61 खड़िया खुदानों की जांच रिपोर्ट न्यायलय में प्रस्तुत की। अब मामले की अगली दुनवाई 17 फरवरी को होगी। कोर्ट ने अगली तिथि तक खड़िया खनन पर लगी रोक को जारी रखा है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page