

ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने सिडकुल की बजाज कंपनी के कर्मचारी नीरज पंत की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। ऑटो चालक चंदन ने लूट के इरादे से हल्द्वानी निवासी नीरज की हत्या की थी।
बताते चलें हल्द्वानी निवासी नीरज पंत पंतनगर सिडकुल स्थित बजाज मोटर्स में कार्यरत था। 28 अक्टूवर को नीरज हल्द्वानी से कंपनी जाने के लिए रवाना हुआ था लेकिन वो कंपनी नहीं पहुंचा। गुरुवार को उसकी लाश किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के पास मिली थी।
मृतक नीरज के शरीर पर चोट के निशान थे। नीरज की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया और हत्यारोपी चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा वार्ड 19 रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चंदन ऑटो चालक है इसके द्वारा ही नीरज के सर पर डंडा मारकर हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है