नैनीताल के इस सबसे पुराने स्कूल में दी जाएगी एस्ट्रोनॉमी की शिक्षा, अमेरिकन किड्स के साथ कोलेब्रेशन


उत्तराखण्ड में नैनीताल के सबसे पुराने स्कूलों में से एक को एक करोड़ रुपये का दान मिलने के बाद स्कूल चमकाने का कार्य शुरू। स्कूल ने अमेरिकन किड्स के साथ कोलेब्रेशन कर इंग्लिश स्कूल की राह चलना शुरू कर दिया है। स्कूल के प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने स्कूल का ब्लू प्रिंट बताया।
यू.पी.और यू.के. के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी और ऊत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डे समेत अनेकों महान पूर्व छात्रों से सुशोभित प्रतिष्ठित सी.आर.एस.टी.स्कूल पिछले वर्षों में अपने निम्न स्तर पर खड़ा था।
वर्ष 1858 में स्थापित इस स्कूल के जीर्णोद्धार के साथ ही इसे अमेरिकन किड्स नर्सरी स्कूल के साथ कोलेब्रेशन कर 55 से अधिक नन्हें बच्चों को एडमिशन दिया गया है। ये किड्स प्राइमरी से पढ़कर, आगे स्कूल को कक्षा छह में जॉइन करेंगे। प्रधानाध्यापक मंनोज कुमार पाण्डे ने बताया कि अभी स्कूल केवल बॉयज है, जबकि आने वाले समय में इसे को-एजुकेशन किया जाएगा। कहा कि किड्स स्कूल इंग्लिश मीडियम है, कक्षा एक में 5 बच्चे हैं, जो आगे भी यहीं रहेंगे।
बताया कि स्कूल के जीर्णोद्धार और विकास के लिए विधायक सरिता आर्या व सांसद अजय भट्ट ने धनराशि दी है।
इसके अलावा 25 लाख रुपये पूर्व राज्यसभा सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी ने दिए, होटेलियर आलोक साह ने अपनी तरफ से 50 लाख रुपये दान में दिए, उनकी माँ रंभा साह के नाम से 5 लाख रुपये मिले। अनूप साह ने 5 लाख, पुनीत साह ने 5 लाख रुपये दिए हैं। ठेकेदार विमल चौधरी ने 5 लाख, पूर्व डी.एफ.ओ.ललित वाष्णेय ने 5 लाख, अलका साह ने एक लाख, नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट ने तीन लाख, लक्ष्मण दास ने पचास हजार, शोभित साह ने पांच लाख आदि लोगों ने सहयोग किया।
स्कूल को ऐसे एक करोड़ रुपये से अधिक का डोनेशन मिल चुका है, जबकि जरूरत लगभग 3.5 करोड़ रुपये की है। यहां शिक्षकों की बड़ी संख्या में कमी है जबकि यहां अच्छे शिक्षकों की जरूरत है। स्कूल में एक भी फोर्थ क्लास नहीं है और मैनेजमेंट की तरफ से केवल एक महिला फोर्थ क्लास बची है।
यहां के बोर्ड मेम्बर्स में नगर पालिका चैयरमैन सरस्वती खेतवाल, सभासद मुकेश जोशी ‘मोंटू’, सभासद अधिवक्ता पूरन सिंह बिष्ट आदि हैं। मैनेजिंग कमेटीई के सदस्य के.यू. के वी.सी.दीवान सिंह रावत, होटल व्यवसायी आलोक साह, पूर्व आई.आई.टी.प्रोफेसर पी.के.पाण्डे, प्रो.शेखर पाठक, डी.एम.नैनीताल पदेन अध्यक्ष, डोनर अनूप साह, स्कूल प्रधानाचार्य और दो शिक्षक सदस्य हैं।
स्कूल में बच्चों के माध्यम से मशरुम उगाकर बच्चों के ही मध्यान भोजन में खिलाया जाएगा। इंडोर खेलों को भी बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूल के छात्रों को एस्ट्रोनॉमी की शिक्षा दी जाएगी। इस मौके पर डॉ.एस.एस. बिष्ट, मनीष साह, रितेश साह, अनुपम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आस्था की सुगंध और भक्ति की मिठास से महका_ 79वां निरंकारी सन्त समागम का पहला दिन
“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए..” हादसों से आहत SSP नैनीताल की भावुक अपील
कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान
किचन में गंदगी- एक्सपायरी और मिलावट , रॉक ओन कैफे समेत इन 10 प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना
पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’