खूंखार गुलदार के हमले में एक और महिला की मौत,ग्रामीणों में दहशत


उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग से गुलदार के हमले की एक और घटना की खबर सामने आ रही है। जिसमे महिला की मौत हो गयी है। बताते चलें 10 दिन पहले भी गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हुई थी।
आप थोड़े जानकारी के मुताबिक मखेत गांव के आश्रम तोक में गुलदार ने एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
घटना मंगलवार की है। देर शाम लगभग पांच बजे मयाली-मखेत मोटर मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा। उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां खून पड़ा दिखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसीएफ डॉ.दिवाकर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
बता दें कि बीते 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था। वहीं खूंखार गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर