उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत


उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जिसमें लोगों को असमय अपनी जान गंवानी पड़ रही है बीते रोज हल्द्वानी में हुए भीषण और दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं देर रात देहरादून चकराता रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान गवां दी है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जजरेट के समीप एक फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
कार देहरादून नंबर की बताई जा रही है, और यह हादसा देर रात के समय हुआ, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या अंधेरे में ड्राइविंग के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर