नकली नोट खपाने वाले गिरोह में एक और कड़ी, सलमान गिरफ्तार_अब तक 08..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ नकली नोट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 5 सौ रुपए के 79 नोटो के कुल 39 हजार 500 सौ रूपये बरामद हुए पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश बरेली का रहने वाला है अब तक इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वही सूत्रों के अनुसार अभी और गिरफ्तारी होनी बताई जा रही है।जिसमें एक सफेदपोश नेता भी बताया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार बीते बुधवार की दोपहर लालकुआं पुलिस ने नकली नोट बाजार में खपाने जा रहे लालकुआं निवासी सुनार शिवम वर्मा को लालकुआ एवं हल्दूचौड पुलिस ने 5 सौ रुपए के 18 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस 9000 रूपये बरामद किये जिस पर सुनार शिवम वर्मा से पुलिस ने पुछताछ की।

जिसके बाद एक के बाद एक नाम सामने आये नकली नोट का नेटवर्क पश्चिम बंगाल तक मिला पुलिस ने उक्त मामले में गम्भीरता से लेते बीते सोमवार को 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वही उक्त मामले में फरार चल रहे बरेली निवासी सलमान खां पुत्र अख्तर खां निवासी नगरिया कला थाना इज्जत नगर जिला बरेली को लालकुआं पुलिस ने पुराने चेक पोस्ट सुभाष नगर स्थित बिन्दु खत्ता मार्ग से गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने 5 सौ रुपए 79 नोटों के साथ ही कुल 39500 रूपये बरामद किये।

इस नकली नोटों के मामले में अन्य संलिप्त सदस्यों की भी गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए है। आज एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के दिशा निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डी आर वर्मा के कुशल नेतृत्व में एक अभियुक्त को नकली नोट खपाने में धर दबोचा है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page