Ad

Alert : उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने वाला है, और मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे की संभावना है। देहरादून में पाले और कोहरे के कारण यातायात में दिक्कतें आ सकती हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम करवट बदल सकता है, जिससे ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8°C और न्यूनतम 7.0°C, उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 23.2°C और न्यूनतम 5.2°C, मुक्तेश्वर का अधिकतम 11.6°C और न्यूनतम 2.5°C, जबकि टिहरी का अधिकतम तापमान 13.9°C और न्यूनतम 2.6°C दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पाला गिरने से बर्फ वाले स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। पालाग्रस्त सड़कों पर वाहनों के रपटने का खतरा पैदा हो सकता है। राज्य में 27 दिसंबर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। उसके बाद 28 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश रहेगी और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है। आईएमडी ने 29 दिसंबर को भी राज्य भर में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। थर्टी फर्स्ट और नए साल में पहाड़ पहुंचने वाले सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page