उम्र सिर्फ एक नंबर! मास्टर्स फुटबॉल टूर्नामेंट में उम्रदराज़ जोशीले खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित नैशनल मास्टर्स फुटबॉल प्रतियोगिता में उम्रदराज खिलाड़ियों का दमदार गेम देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि ए.डी.जे.अमित सिन्हा ने खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाकर उनका उत्साहवर्धन किया।


देहरादून के प्रतिष्ठित सोशियल बलूनी स्कूल के खेल मैदान में हरियाणा, केरला, महाराष्ट्र, नैपाल, वैस्ट बंगाल, देहरादून, हल्द्वानी, दिल्ली, पंजाब, ऊत्तराखण्ड आदि की टीमों ने मास्टर्स स्पोर्ट्स प्रतोयोगिता में भाग लिया।

ओपनिंग के मौके पर मुख्य अतिथि अमित ए.डी.जी.अमित सिन्हा ने खेल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष विपिन बलूनी भी उनके साथ रहे। यहां, विभिन्न उम्र, 30+, 40+, 50+ और 60+ के खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।

इन खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में उम्र का कोई पैमाना नहीं है और चुस्ती, फुर्ती और शक्ति में इनका कोई जवाब नहीं। सवेरे 6 बजे से दिनभर चले मैच फ्लड लाइट की रोशनी में रात दस बजे तक खेले गए। वैस्ट बंगाल और यू.पी.के प्रयागराज की टीमों और ऊत्तराखण्ड के यू.के.मास्टर्स और हरियाणा के बीच संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिले।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सभी टीमों ने आई.टी.बी.पी.बैंड के पीछे कतार में मार्चिंग की। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाया। प्रतियोगिता में महिला फुटबॉल और आरचरी(तीरंदाजी)के मुकाबले भी खेले जा रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page