

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी के साथ अन्य न्यायाधीशों ने भी टी.टी.के खेल में अपना हाथ आजमाया। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने टी.टी.प्रतियोगिता आयोजित की है।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सभागार में आज स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता एन.बी.तिवारी मैमोरियल टेबल टैनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे न्यायाधीशों ने पहले टी.टी.के खेल में खुद हाथ आजमाएं।
स्ट्रेस बस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले इस खेल में पहले सिंगल्स में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा के बीच दोस्ताना मुकाबला हुआ। इसके बाद न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल के मध्य मुकाबला हुआ।
डबल्स में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित के बीच डबल्स दोस्ताना मुकाबला हुआ। सभी न्यायाधीशों के खेल को देखकर साफ झलकता था कि वो पहले खिलाड़ी रहे होंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता डा.महेंद्र सिंह पाल, एम.सी.कांडपाल, राजेन्द्र डोभाल, सय्यद नदीम ‘मून’, अधिवक्ता सौरभ अधिकारी, अंजली भार्गव, सिद्धार्थ साह, भूपेंद्र प्रसाद, टी.पी.एस.टाकुली, विजय सिंह पाल, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
आयोजक समिति की सोनिया चावला ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में खेली जा रही है। इसमें, महिला, पुरुष ओपन और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..