

उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट में एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर हुई दर्दनाक मौत। पुलिस हादसे की जांच में जुटी।
ज्यूलिकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक चालक 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। सूरज की मोटरसाइकिल संख्या यू.के.04 एम 8954 अपनी साइड चल रहे डंपर के नीचे जा घुसी।
आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा।
गुरुवार शाम लगभाग 7:15बजे हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की तैयारी कर रही है।
आपको बताते चलें उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसों के चलते बेवक्त कई लोगों को मौत के मुंह में जाना पड़ा है। चाहे वह अल्मोड़ा में सल्ट बस हादसा हो जिसमें 36 लोगों ने जान गवा दी बाद में दो लोगों को और मिलाकर 38 लोगों की मौत हुई इस भीषण हादसे ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था।
इस हादसे बाद बीते दिनों देहरादून में बेहद खौफ़नाक सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हुई है। वहीं बीती रात हरिद्वार के रुड़की में बारातियों का वाहन हादसे का शिकार हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। बड़ा सवाल है आखिर क्यों नहीं थम रहे हैं उत्तराखंड में हादसे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है