हादसा : गंगोत्री धाम जा रही बस पलटी,कई यात्री घायल_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गंगोत्री धाम की तीर्थ यात्रा पर निकली एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा धरासू के पास हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही यह बस (वाहन संख्या UK 13 PA-0085) गंगोत्री हाईवे पर धरासू के निकट अन्यत्र होकर पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 41 तीर्थ यात्री सवार थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में 8 से 10 यात्री घायल हो गए हैं, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दुर्घटनास्थल पर यातायात को सुचारु करने का भी कार्य किया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर बस के चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने की बात सामने आ रही है, हालांकि अधिकृत पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। स्थानीय प्रशासन यात्रियों की हरसंभव सहायता कर रहा है और उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था भी की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page