

उत्तराखंड – पिथौरागढ़ :-डीडीहाट स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में भीषण आग लग गई. आग से कार्यालय की बिल्डिंग जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी है. कार्यालय में रखा सारा सामान और दस्तावेज भी जल चुके हैं. आग की घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है।
बताया जा रहा कि रविवार को कार्यालय की छुट्टी होने के चलते ऑफिस बंद था. ऑफिस के अंदर से धुआं निकलता देख, इसकी सूचना लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू करने की कोशिश की. लेकिन कई घंटे की मशक्त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. लोक निर्माण विभाग की बिल्डिंग पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की सूचना अग्निशमन को दी गई, लेकिन एक ही गाड़ी मौके पर पहुंची. आग बुझाने में उसका पानी खत्म हो गया. काफी प्रयास के बाद एसएसबी कैंप कार्यालय से गाड़ी में पानी भरकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
कार्यालय के अंदर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में भी भीषण आग लग गई, जिसके चलते आग और अधिक फैल गई. बताया जा रहा है कि कार्यालय में रखे लाखों रुपए के समान और विभागीय दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके हैं. फिलहाल आग के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. हालांकि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्टिक माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन