8 साल बाद हुई बैठक मगर अध्यक्ष रहे नाराज…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर रूद्रपुर ( GKM न्यूज़ विकास वर्मा )राशन कार्डों ओर राशन की दुकानों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को लेकर उत्तराखंड खाद्य आयोग के अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर उधम सिंह नगर पहुचे है। आज उनके द्वारा जिले की सतर्कता समिति की बैठक ली। इस दौरान प्रत्येक तीन माह में होने वाली बैठक को क़ई सालो से ना कराए जाने को लेकर अधिकारियों की फटकार भी लगाई। उत्तराखंड खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र रावत आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुचे जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की इस दौरान सतर्कता की बैठक 2011 से अब तक ना होने के चलते नाराजगी भी जाहिर की जिसके बाद डीएम नीरज खैरवाल द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

यही नहीं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी राशन कार्ड बनाने का मुद्दा भी बैठक में छाया रह जिस पर आयोग ने 10 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, डीएम नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित सहित जिले के तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोग के समक्ष पंचायत चुनाव के दौरान क़ई लोगो द्वारा फर्जी राशन कार्ड बनाने की भी शिकायत की जिस पर आयोग ने डीएम को निर्देशत करते हुए 10 दिनों में मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही ऐसे लोगो पर मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिए गये है जिनके द्वारा राशन कार्ड बाटे गए है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा क़ई सालो से आपूर्ति विभाग उन्ही लोगो को बीपीएल परिवार दर्शाता हुआ आ रहा है जो अब सम्पन्न हो गए है। कहा अभियान चलाते हुए ऐसे लोगो को चिह्नित किया जाए ताकि उनके बीपीएल राशन कार्डों को निरस्त किया जाए और उनकी जगह अन्य लाभार्ती को बीपीएल का लाभ मिल सके।

बयान – भूपेंद्र रावत — अध्यक्ष, उत्तराखंड खाद्य आयोग

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page