हौसलें को सलाम : सीआरपीएफ जवान ने साइकिल से की 15 हज़ार किलोमिटर की यात्रा..

देहरादून (GKM news अरशद खांन ) साईकिलिस्ट सोहन रावत साइकिल यात्रा से पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं। माउंटेन साईकिल से 15 हजार किलोमीटर की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचे सोहन रावत ने यात्रा के अनुभव साझा किए। आपको बता दें कि सीआरपीएफ जवान सोहन रावत ने कहा कि साईकिल मेरे दिनचर्या का अहम हिस्सा है मैं हर रोज साईकिल चलाता हूं और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करता हूं ।
उन्होंने बताया कि साईकिल से उन्होंने पांच मई को केदारनाथ की यात्रा शुरू की थी। फाटा से पैदल साईकिल के लेकर केदारनाथ पहुंचे। इस महीने बदरीनाथ समेत चार केदार की यात्रा की। बताया कि अब तक 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में धार्मिक और पर्यटक स्थलों का प्रचार-प्रसार करना है। कहा कि उत्तराखंड स्वीटजरलैंड से भी ज्यादा सुंदर है। यहां के मनमोहक स्थलों का प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। बायान, सोहन रावत साइकिलिस्ट सीआरपीएफ जवान



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम