हादसा नही, कत्ल हुआ है मेरी बहन का।

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर में बीती छह मई की रात एक अज्ञात महिला को जिला अस्पताल लाया गया था, हालांकि महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। आज इस महिला की शिनाख्त कर ली गई है और शिनाख्त करने वाले परिजनों ने महिला के पति पर कत्ल का आरोप लगाते हुए बिलासपुर थाने में तहरीर दी है। जबकि घटना के दिन बताया जा रहा था कि महिला टेंपो से गिर कर मरी थी। 
आपको बता दें कि ये घटना बीती छई मई को देर रात की थी। जहां बाइक सवार दो युवक महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे थे और बताया कि महिला टेंपो में सवार थी और टेंपो से गिर कर वह घायल हो गई थी। हालांकि उस दिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। महिला के पास कुछ रुपयों के अलावा पुलिस को और कुछ नहीं मिला था। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिये मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लिया था। जिसके बाद उसके परिजनों को हादसे की जानकारी मिली और वह पोस्टटमार्टम हाउस पहुंचे। मृतका की मां व भाई का कहना है कि मृतका रूबीना का डेढ़ साल पहले उन्होंने बिलासपुर टांडा निवासी फैजान से निकाह कराया था। रूबीना का नौ माह का बेटा है और वह अभी गर्भवती भी है। आरोप है कि शादी के बाद टुकटुक चालक फैजान और रूबीना के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। वह अक्सर रूबीना को परेशान करता था। आरोप है कि इसी परेशानी से निजात पाने के लिए फैजान ने उसका कत्ल कर लाश सडक़ पर फेंक दी और उसे हादसे का रूप दे दिया। इस मामले में परिजनों ने बिलासपुर थाने में तहरीर दी है। अब उत्तराखंड में महिला का पोस्टमार्डम होने के बाद यूपी पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Voter ID नहीं है,तो भी डाल सकते हैं वोट_वोटिंग से पहले जानें ये 12 विकल्प..

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *