हाई-कोर्ट ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को तत्काल पद से हटाने के सरकार को दिए निर्देश…

नैनीताल (GKM न्यूज़ समीर शाह ) उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर(वी.सी.)सी.एस.नौटियाल को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के राज्य सरकार को निर्देश दे दिए हैं । वाइस चांसलर नौटियाल की नियुक्ति को न्यायालय में चुनौति दी गई । वाइस चांसलर की नियुक्ति, पद के मानकों के विपरीत हुई थी जिसपर न्यायालय ने सुनने के बाद वी.सी. सी.एस.नौटियाल को तत्काल पद से हटाने के निर्देश जारी ।
देहरादून नीवासी आर.टी.आई.कार्यकर्ता यज्ञभूषण शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार को जरूरी निर्देश जारी किए । याची ने न्यायालय को बताया था कि नौटियाल की नियुक्ति नियमविरुद्ध हुई और चयन करने वाली समिति भी असंवैधानिक थी । इसके बाद खण्डपीठ ने सरकार को ये कड़े कदम उठाने को कहा । न्यायालय ने सरकार से नियमानुसार नए वी.सी.का चयन करने को भी कहा है ।
बयान :- एम.सी.पन्त, अधिवक्ता याचिकाकर्ता ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि