सड़ी मिठाई फ़ूड इंस्पेक्टर ने नाली में फिकवाई ,वरना खा लेता कोई बदकिस्मत,

काशीपुर {GKM news, अज़हर } दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी हरकत में आती दिख रही है। जिसके चलते टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की ओर दूध से बनी मिठाइयों के सेंपल लिए। टीम की छापेमारी से व्यपारियो में हड़कंप मच गया। बता दे कि दीपावली का त्योहार आने में कुछ ही दिन राह गए है। इस दौरान पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से काशीपुर सहित अन्य शहरों में नकली मावे ओर दूध की भारी मात्रा में सप्लाई की जाती है। जिसकी भारी मात्रा में मिठाइयों के बनाने में खपत होती है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उधम सिंह नगर के फ़ूड इंस्पेक्टर ओर पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान फ़ूड इंस्पेक्टर ने दूध और मावे से बनी मिठाइयों को चैक किया ओर उनके सेम्पल भरे। छापेमारी के दौरान एक मिठाई की दुकान पर बेचने के लिए रखी हुई खराब मिठाई मिली, लेकिन मिठाई का सेंपल लेकर कार्यवाही करने की जगह अधिकारी ने मिठाई को नाले में फिकवा दिया। उन्होंने बताया कि छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।
बाइट : मनोज सेमवाल …………. फ़ूड इंस्पेक्टर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027