शाही शादी का दो हिसाब किताब : उच्च न्यायलय..
ADVERTISEMENTS


नैनीताल (GKM news समीर शाह ) नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश की सबसे बड़ी शाही शादी के मामले में सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी चमोली से खर्चे का विवरण कोर्ट में पेश करने को कहा है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि उस क्षेत्र के सुन्दरीकरण पर क्या किया जा सकता है और उस पर कितना खर्च आएगा। आज जिलाधिकारी द्वारा कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा गया कि अभी तक 3 करोड़ में से 55 लाख खर्च हो चुके है। कोर्ट ने तीन सप्ताह मे जवाब पेश करने को कहा है।
ADVERTISEMENTS

आपको बता दे काशीपुर निवासी अधिवक्ता रक्षित जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखंड के औली बुग्याल में 18 से 22 जून तक के करीब चार सौ करोड़ रुपये से गुप्ता बन्धुओं के बेटों की शादी का आयोजन हुआ। जिसमें मेहमानों को लाने ले जाने के लिए करीब 200 हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की गई है और इन हेलीकॉप्टरों से पर्यावरण को खतरा होगा साथ ही बुग्यालों और क्षेत्र में रहने वाले जंगली जानवरों को भी खतरा होगा याचिकाकर्ता का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट की एकल पीठ द्वारा दिए गए पूर्व के आदेश की अनदेखी की जा रही है, जिसमें कोर्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों बुग्याल ओं आदि में किसी भी प्रकार की गतिविधि में प्रतिबंध लगाया था।बयान- रक्षित जोशी, अधिवक्ता याचिकाकर्ता।
ADVERTISEMENTS




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल की मालरोड के समीप लैपर्ड की गश्त ने बड़ाई क्षेत्रवासियों की मुश्किलें_घर के बाहर टहलता है..Video
रामनगर से हल्द्वानी तक_नैनीताल जिले में बदले जाएंगे कई मतदान केंद्र, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी..
दिवाली पर नैनीताल पुलिस का महाप्रहार, 33 वारंटी गिरफ्तार..
उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार
पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी में चुनाव आयोग