वार्ड मेंबर परेशान , नहीं हो रहा कार्य ,कर दिया बोर्ड बैठक का बहिष्कार |

हल्द्वानी {GKM news } नगर निगम की आज तीसरी बोर्ड बैठक में एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने मेयर जोगेन्द्र रौतेला पर निर्दलीय और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के वार्डों में काम ना करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया, पार्षदों ने मेयर जोगेन्द्र रौतेला पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम बोर्ड को गठित हुए11 महीने का समय हो गया हैं लेकिन इन 11 महीनों में मेयर जोगेन्द्र रौतेला ने उनके वार्डों में 11 रुपये का भी काम नही किया है, वही कुछपार्षदो का कहना है कि उनके क्षेत्रो में बरसात के समय नाले उफान पर बहते है जिसका पानी लोगो के घरों में भरजाता है जिससे उनका राशन और घर का सामान खराब हो जाता है लेकिन मेयर जोगेन्द्र रौतेला का इस ओर कोई ध्यान
नही है अगर जल्दी उनके बर्थडे में काम नहीं कराया गया तो सभी पार्षद नगर निगम में धरना देंगे।
बयान – रवि जोशी, पार्षद
बयान – जेबा वारसी, पार्षद



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027