लापता वरिष्ठ पत्रकार का शव गंगनहर के पास मिला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार (GKM न्यूज़ रिज़वान अहमद ) हरिद्वार में लापता हुए दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार गुप्ता का आज शव पथरी पवार हाउस गंग नहर से पुलिस ने बरामद कर लिया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है क्योंकि जिस गेस्ट हाउस में अनुज कुमार गुप्ता रुके थे उनके रूम से खून के निशान बेड तकिए और बाथरूम में थे मगर अनुज कुमार गुप्ता रूम में मौजूद नहीं थे पुलिस द्वारा जब इस मामले की जांच की गई और गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो देर गेस्ट हाउस से अनुज कुमार गुप्ता जाते हुए नजर आए पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरेे को भी खंगाला गेस्ट हाउस के पास सिंहद्वार चौक पर पुलिस द्वारा जब पूछताछ की गई

तो स्थानीय लोगों द्वारा परसों देर रात एक व्यक्ति के गंगा में कूदने की बात बताई गई इसको लेकर पुलिस ने आज गंग नहर में सर्च अभियान चलाया तो पथरी पावर हाउस से अजय कुमार गुप्ता का शव बरामद हुआ –अनुज कुमार गुप्ता के हरिद्वार जीएसए गेस्ट हाउस से संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने के बाद हरिद्वार पुलिस में भी हड़कंप मच गया था पुलिस ने आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला और लोगों से भी पूछताछ की आज पुलिस ने अनुज कुमार गुप्ता का शव को पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि पुलिस को गेस्ट हाउस मैनेजर द्वारा सूचना दी गई थी कि गेस्ट हाउस में ठहरे अनुज कुमार गुप्ता द्वारा चेकआउट का समय होने के बाद भी रूम नहीं खोला गया है

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें देर रात अनुज कुमार गुप्ता जाते हुए दिखाई दिए हमारे द्वारा आसपास लोगों से भी पूछताछ की गई आज पथरी पावर हाउस से अनुज कुमार गुप्ता का शव बरामद किया गया है परिवार ने भी उनकी शिनाख्त की है इस मामले में दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज थी दिल्ली पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है और हमारे द्वारा भी जांच की जा रही है -संदिग्ध परिस्थिति में गेस्ट हाउस से गायब हुए अनुज कुमार गुप्ता का शव पुलिस ने आज पथरी पावर हाउस से बरामद कर लिया पुलिस को अनुज कुमार गुप्ता का शव तलाश करने में सीसीटीवी कैमरे ने भी अहम योगदान निभाया क्योंकि अनुज कुमार गुप्ता द्वारा गेस्ट हाउस से बाहर आकर सिंहद्वार पुल से गंग नहर में छलांग लगाई गई अनुज कुमार गुप्ता के हाथ में ब्लेड से काटने के भी निशान पाए गए हैं अब दिल्ली पुलिस के साथ हरिद्वार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही सामने आएगा आखिर इस आत्महत्या का कारण क्या था

बयान –कमलेश उपाध्याय—-एसपी सिटी—-हरिद्वार

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page