ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की विजय पर मुख्यमंत्री ने कहा : जनता का भाजपा पर विश्वास।


देहरादून 6 नवम्बर । (GKM news) उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार विजय पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है ।
मुख्य मंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने 76 उम्मीदवार खड़े किए थे । इनमें से 53 उम्मीदवार विजयी रहे । इसके अलावा जो 16 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं उनमें से अधिकांश भाजपा के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत से पुनः स्पष्ट हो गया है कि जनता का भाजपा पर विश्वास है और जनता ने विरोधी दलों को उनकी नकारात्मक सोच व गतिविधियों के कारण नकार दिया है ।
मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन परिणामों से विकास की गति तेज़ होगी ।उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है व उनका धन्यवाद भी किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..