Ad

बॉर्डर पर लाखो का कपड़ा, पकड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर {GKM^णews} झनकईया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भारत नेपाल बॉर्डर पर वन महोलिया क्षेत्र के जंगल में एक झोपड़ी में लाखो की कीमत का 15 कट्टे कपड़ा पकड़ा। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के कई मामले पूर्व में भी आ चुके हैं सामने।
 उधम सिंह नगर जनपद की नेपाल सीमा से लगे झनकईया थाना पुलिस ने आज देर शाम नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहा लाखों रुपए का कपड़ा पकड़ा है। झनकईया थाना पुलिस ने नेपाल सीमा पर वन महोलिया क्षेत्र में एक झोपड़ी में रखे 15 कट्टे कपड़े के पकड़े हैं। पकड़े गए कपड़ो के 15 कट्टों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
वही एसओ झनकईया प्रदीप राणा ने बताया कि भारत – नेपाल बॉर्डर पर पुलिस द्वारा शाम को गस्त किया जा रहा था। कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भारत नेपाल बॉर्डर पर वन मोहलिया क्षेत्र में कोई व्यक्ति कपड़ों की गट्ठर लेकर आया है। और उसके द्वारा कपड़े के गट्ठर मोटरसाइकिल में रखकर नेपाल तस्करी कर पहुंचाए जा रहे हैं। और कुछ गट्टर अभी भी वही जंगल में झोपड़ी में छुपा कर रखे गए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो जंगल में बनी झोपड़ी में 15 कपड़ों के गट्ठर बरामद हुए। जानकारी लेने पर पुलिस को पता चला कि गगन यादव नाम का व्यक्ति कपड़ों की नेपाल तस्करी का काम करता है और मेला घाट का रहने वाला है। पुलिस द्वारा कपड़ों की तस्करी करने वाले आरोपी व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। और वही पुलिस द्वारा पकड़े गए लाखों रुपए का कपड़ा सुबह कस्टम को सौंप दिया जाएगा।
बयान ,- प्रदीप राणा     एसओ झनकईया थाना

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page