नैनी झील में बुज़ुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को निकलवाया…

नैनीताल (GKM न्यूज़ समीर शाह ) – नैनीझील में एक गुमशुदा अधेड़ का शव मिलने से सनसनी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस नेे शव को झील से बाहर निकाला ।
शव की शिनाख्त न्यू चार्टन लॉज निवासी 50 वर्षीय किशन सिंह के रूप में हुई है। किशन पर्यटक स्थलों में छोटे मोटे फड़ लगाकर आजीविका चलाया करता था । किशन बीती 20 नवंबर से लापता था जिसे घरवाले और पुलिस वाले जगह जगह तलाश रहे थे ।
नैनीझील से किशन का शव मिलने के बाद आत्महत्या का मामला माना जा रहा है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मोर्टम के लिए भेज दिया है । शव को कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा । शव मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुँच गए । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
बयान :- विजय थापा, सी.ओ.नैनीताल ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत
दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..