नैनीताल: पी.एन.बी.के ए.टी.एम.में एक बार और क्लोनिंग का मामला सामने आया..

नैनीताल (GKM news समीर शाह)नैनीताल स्थित पी.एन.बी.के ए.टी.एम.में दूसरी बार क्लोनिंग का मामला सामने आया है । बैंक मैनेजर ने हेड ऑफिस समेत इसकी सूचना मल्लीताल कोतवाली को दे दी है । बैंक में 2016 के बाद हैकिंग की इस दूसरी घटना से नगर में सनसनी फैल गई है ।
नैनीताल में मल्लीताल के रॉयल होटल कम्पाउंड स्थित पी.एन.बी.के ए.टी.एम.में बीती शाम 5:52 से 7:08 बजे तक क्लोनिंग करने का मामला सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है । बैंक मैनेजर एम.एस.मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार शाम हुई की इस घटना की सूचना गार्ड पूरन चंद ने उन्हें सवेरे सात बजे दी । गार्ड ने बैंक प्रबंधन को बताया कि उसने सफाई के दौरान किसी कैमिकल पदार्थ के बूंद देखे । बैंक कर्मचारियों ने तत्काल हैड ऑफिस को जानकारी देकर ए.टी.एम.बन्द करवा दिया । उन्होंने बताया कि ए.टी.एम.को जांचने और सी.सी.टी.वी.देखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया ।
इस दौरान ए.टी.एम.से चार पी.एन.बी.के ग्राहकों समेत कुल 10 लोगों ने रुपये निकाले हैं । आशंका है कि उनके ए.टी.एम.कार्ड हैक किये गए होंगे जिन्हें सूचित कर उनके बैंकों की आई.टी.को अलर्ट कर दिया गया है । वीडियो में दो युवक पूरे मामले को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं । इससे पहले भी 28 फरवरी 2016 में इसी ए.टी.एम.से ऐसी घटना हो चुकी है जिसमें 18 से 19 लाख रुपये निकाले गए थे । एस.एम.एस.कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते प्रबंधक नाराज दिखे ।
बयान . एम.एस.मर्तोलिया, बैंक मैनेजर।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी