नैनीताल : हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा…

नैनीताल (GKM news समीर शाह ) उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव एक मनरेगा कर्मचारी के लड़ने पर सरकार व चुनाव आयोग से तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है । मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति शुधांशू धुलिया की एकलपीठ में हुई।
मामले के अनुसार नैनीडाडा ब्लाक से चुनाव लड़ रही कोंग्रेश प्रत्याशी मनीषा सोनी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनके खिलाफ जो दूसरे प्रत्याशी प्रशांत कुमार बछवाड़ चुनाव लड़ रहे है वह मनरेगा में कार्यरत है यह पद लाभ का है इसलिए मनरेगा में कार्यरत कर्मचारी चुनाव नही लड़ सकते है उन्होने इस मामले की शिकायत निवार्चन अधिकारी से सदस्य चुनने से पहले ही कर दी थी.
जिसके बाद प्रशांत कुमार ने अपना इस्तीफा खण्ड विकास अधिकारी को दिया जबकि यह इस्तीफा जिला विकास अधिकारी को दिया जाना चाहिए था लेकिन उनका यह स्तीफा अभी तक स्वीकार नही हुआ है इसलिए उनका ब्लाक प्रमुख का नामांकन सहित बीडीसी की सदस्यता भी निरस्त की जाय।
बयान:- विनोद तिवारी, अधिवक्ता याचिकाकर्ता।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..