नंधौर को सवारेगे लंदन के मेहमान, अपने साहेब हुए नाकाम।

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़ ) वन्यजीवों और दुर्लभ वनस्पतियों के संरक्षण को लेकर जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन की एक टीम 28 नवंबर को नँधोर वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में आएगी, यह टीम इस क्षेत्र में पुराने प्रोजेक्टों की समीक्षा भी करेगी, और इस क्षेत्र में किस तरह के अन्य कामों को अंजाम दिया जा सकता है उनकी योजना और बजट पर भी चर्चा की जा सकती है. इस क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं आम हैं लिहाजा इन घटनाओं को लेकर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और वन कर्मियों को संसाधन उपलब्ध कराने के मामलों पर भी मुहर लग सकती है.
नँधोर अभ्यारण क्षेत्र के लोग जंगल पर ही निर्भर है लिहाजा जंगलों से निर्भरता खत्म करने के लिए लोगों को स्वरोजगार की तरफ ले जाने के मामले पर कोई नया प्रोजेक्ट तैयार करने पर भी विचार किया जा सकता है, लिहाजा जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन की टीम 28 नवंबर को आकर पूरे क्षेत्र का जायजा लेगी और यहां के वन अधिकारियों से तमाम बड़े मसलों पर चर्चा भी करेगी, अधिकारियों के मुताबिक जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन की टीम टाइगर और उत्तराखंड में पाए जाने वाली दुर्लभ वनस्पतियों पर शोध भी कर रही है लिहाजा इस टीम के यहां आने से कई ऐसे मसलों पर चर्चा संभव है जो वन विभाग के लिहाज से आने वाले समय में बड़े महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं,
बयान:- महातिम यादव, डीएफओ, हलद्वानी वन प्रभाग



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि