दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने किया अधिकारियों का घेराव, लेकिन सुने कौन ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर खटीमा ( GKM न्यूज़ ) खटीमा और नानकमत्ता से दर्जनों गांव को जोड़ने वाली बदहाल हो चुकी प्रतापपुर – नौसर लिंक रोड के निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का किया घेराव। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्रतापपुर – नौसर संपर्क मार्ग के निर्माण की जगह मरम्मत के लिए पैसा आने की बात कही। उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में प्रतापपुर नोसर सम्पर्क सड़क मार्ग के लंबे समय से जर्जर होने से आक्रोशित प्रतापपुर के ग्रामीणों पीडब्लूडी के अधिकारी का घेराव कर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की।

वही ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंप सड़क मार्ग की दुर्दशा पर संज्ञान लेने को कहा गया। इस दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव कर उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई वही ग्रामीणों ने कई बार मांग के बावजूद भी विभागीय अधिकारियो द्वारा जर्जर हो चुके प्रतापपुर सड़क मार्ग की सुध ना लिए जाने की बात कही। वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि प्रतापपुर नोसर 14 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की मरम्मत को विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिए गए है। विभाग द्वारा अगले दस दिनों के भीतर सड़क के पेच वर्क का कार्य शुरू कराए करा दिया जाएगा।

बयान-राजवीर सिंह आक्रोशित ग्रामीण

बयान- भट्ट प्रभारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खटीमा

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page