जिलाधिकारी ने संवेदनशील बलिया नाले का किया दौरा, इंजीनियर भी रहे मौजूद..

नैनीताल (GKM न्यूज़ समीर शाह ) नैनीताल के जिलाधिकारी सवींन बंसल ने संवेदनशील बलिया नाले का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ देहरादून से आए इंजीनियर भी मौजूद रहे जिन्होंने मैपिंग के जरिए जिलाधिकारी को क्षेत्र की संवेदनशीलता के अवगत कराया। नैनीताल की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा है । प्रशासन इस क्षेत्र को थामने के लिए पहले अपनी पूर्ण संतुष्टि करना चाहता है । इसके लिए जापान की एक कंपनी ‘जायका’ स्थलीय सर्वेक्षण कर भूमि की स्टेब्लिटी चैक कर रहा है ।
जिलाधिकारी के साथ उनकी पूरी टीम ने मौका मुआयना किया जिलाधिकारी के साथ नगर पालिका, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, जिला प्रशासन, सूचना, आर.ई.एस.आदि विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे । जिलाधिकारी ने बताया कि जापान की कंपनी जायका और विशेसज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें 3 में 1 सुझाव पर मोहर लगानी है जिससे त्वरित जायका को निर्देश देकर कार्य शुरू किया जा सके।
बयान- सवीन बंसल, जिलाधिकारी, नैनीताल ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि