ज़रा सी लापरवाही, बनी जान की मुसीबत…

उधमसिंह नगर काशीपुर (GKM न्यूज़ अज़हर मलिक) काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में सौभाग्य बिजली योजना के तहत ट्रांसफार्मर पर जंपर जोड़ते समय अचानक लाइट चालू होने से काम कर रहा कर्मी बिजली के पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल कर्मचारी को आनन-फानन में उसके साथी कर्मी तथा ग्रामीण काशीपुर में एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।
वीओ- दरअसल कुंडेश्वरी से गुलजारपुर तक सौभाग्य बिजली योजना के तहत गांवों में घर-घर तक बिजली पहुंचाने का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। इसके तहत ठेकेदार लोकेंद्र के अधीन अर्जुन, बंटी और लोकेंदर सिंह नामक कर्मचारी 11000 की हाई टेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर जंपर जोड़ने का कार्य कर रहे थे जिसमें अर्जुन ट्रांसफार्मर के पोल पर सेफ्टी बेल्ट बांधकर चढ़ा हुआ था। विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जोगा सिंह नामक लाइनमैन ने बताया कि उसने कुंडेश्वरी बिजली पावर हाउस आधा घंटा का शट डाउन लिया था जिसके बाद वहां मौजूद कृष्णा नामक बिजली कर्मचारी ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी थी और काम शुरु हो गया था।
इसी बीच करीब 15 मिनट बाद कृष्णा बिना ड्यूटी के तैनात रामपाल नामक अन्य विद्युतकर्मी को वहां बैठा कर खाना खाने चला गया। इस बीच रामपाल ने अचानक लाइन खोल दी जिससे ब्रह्म नगर में काम कर रहे अर्जुन सिंह को करंट लग गया और वह नीचे आकर गिरा जिससे अर्जुन सिंह घायल हो गया। घायल अर्जुन सिंह को साथी कर्मचारी तथा ग्रामीण आनन-फानन में काशीपुर स्थित चामुंडा अस्पताल पहुंचे जहां अर्जुन सिंह का उपचार चल रहा है।
बयान- जोगा सिंह, चश्मदीद विद्युतकर्मी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी