गन्ने का भुगतान ना होने पर किसानों में बड़ा आक्रोश, किया जीएम का घेराव…

उधमसिंह नगर बाज़पुर ( GKM न्यूज़ अज़हर मलिक ) गन्ने का बकाया भुगतान ना होने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने बाजपुर चीनी मिल के जीएम का घेराव किया। साथ ही किसानों ने गन्ने की सही तरीके से खरीदना होने की भी बात कही। बता दें कि बाजपुर चीनी मिल पर किसानों का विगत वर्ष का करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया है। जिसको लेकर किसानों ने कई बार कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और चीनी मिल के जीएम प्रशांत आर्य से मांग की लेकिन किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने बाजपुर चीनी मिल के जीएम का घेराव किया और बकाया भुगतान को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दुगना करने की बात की थी लेकिन किसानों को 1 वर्ष पुराना गन्ने का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। जिसका नतीजा है देश का किसान गन्ने से मुंह मोड़ ता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में बाजपुर चीनी मिल द्वारा गन्ने की सही तरीके से खरीद भी नहीं की जा रही है और गन्ने का समर्थित मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है
जिससे किसानों पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। वही जब इस मामले में बाजपुर चीनी मिल के जीएम प्रशांत आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गन्ने के बकाया भुगतान को भारत सरकार द्वारा जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।
बयान : कर्मसिंह पड्डा ………….. प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
बयान : प्रशांत आर्य …………. जीएम, चिनीमिल बाजपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर बिग एक्शन, चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
BREAKING-हल्द्वानी_ गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा_ दो क्रिमनल दबोचे गए..Video
उम्मीद अभी जिंदा है_ कैंसर की बीमारी से लड़ रही प्रीति और मासूम शिवांगी का सहारा बनी नैनीताल होटल एसोसिएशन
Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम