Ad

खटीमा : शहीदों के नाम पर होंगे स्कूल और सड़के..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर खटीमा (GKM news) खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों के सम्मान में एक कदम आगे बढ़ कर अपनी विधानसभा के स्कूल और सड़कों का नाम क्षेत्र के वीर शहीदों के नाम पर करने की कवायत शुरू कर दी है। इस मामले में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा में 1962 से लेकर अभी तक जितने भी वीर शहीद सैनिक है उनके नाम पर अपनी विधानसभा की सड़को व स्कूलो के नाम रखने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भिजवाया है। क्योंकि उनके द्वारा पहले भी खटीमा में वीर शहीदों के गांव में शहीद द्वारों का निर्माण कराया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

अब वह चाहते है कि अपने क्षेत्र के उन वीर शहीदों जिन्होंने देश रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है उनके गांव की सड़के व स्कूल उनके नाम से पहचाने जाए। ताकि आनी वाली भावी पीढ़ी सदैव अपने क्षेत्र के वीर शहीद सेनिको को अपने स्मरण में जिंदा रख उनसे प्रेरणा लेने का काम कर सके।

बयान- पुष्कर सिंह धामी
विधायक खटीमा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page