कैदियों के पास मोबाइल मिलने के बढ़ते मामलों पर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त, जैमर लगाकर होगी निगरानी…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार (GKM न्यूज़ रिज़वान अहमद ) हरिद्वार जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों के पास से मोबाइल मिलने के मामले बढ़ते ही जा रहे है लगातार जेल में चेकिंग के दौरान कैदियों के पास मिल रहे मोबाइल जेल प्रशासन कैदियों द्वारा मोबाइल इस्तेमाल पर रोक तो लगा पाने में नाकाम साबित हो रहा है अब हरिद्वार पुलिस जेल में जैमर लगाकर कैदियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नेटवर्क रोकने की तैयारी कर रहा है इसके लिए हरिद्वार पुलिस ने जेल प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर दी है –

हरिद्वार जिला जेल में पिछले दस महीनो में दर्जन भर से ज्यादा मोबाइल मिले है हाल ही में 10 दिसंबर को एक कैदी के पास से मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया इससे पूर्व 9 नवंबर को भी रूटीन चेकिंग के दौरान एक मोबाइल मिला था अब तक इन मामलो में हरिद्वार जेल अधीक्षक की तहरीर पर सिडकुल थाने में तीन मुक़दमे दर्ज किये गए है जिनमे पुलिस की जाँच जारी है मगर मोबाइल पर रोक लगाने में जेल प्रशासन नाकाम ही साबित हो रहा है.

हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस का कहना है कि हरिद्वार जेल में जैमर लगाने की एडवाइजरी जारी की गई है साथ ही एसएसपी ने दर्ज तीनो मुकदमो की जाँच में जेल प्रशासन दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। -जेल में बैठे-बैठे ही कैदियों द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल कर लोगो को धमकी दी जाती है फिरौती मांगी जाती है और कई अन्य जघन्य अपराधों की वारदातों को अंजाम दे दिया जाता है जेल प्रशासन की चेकिंग में कैदियों के पास लगातार मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अब इस मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा जेल प्रशासन को एडवाइज की जारी की गई है और जेल में जैमर लगाने की बात की गई है अब देखने वाली बात होगी एडवाइजरी का संज्ञान लेने के बाद कब तक यह जैमर जेल में स्थापित किए जाते हैं और जेल में मोबाइल नेटवर्क को रोकने में यह जैमर कितने कारगर साबित होते हैं .

बयान–सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस—-एसएसपी—-हरिद्वार

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page