केदारनाथ हाईवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत. एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी

रुद्रप्रयाग।{GKM news} केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग के पास चंडिकाधार में मलबा गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो बाइक व एक कार दुर्घटनाग्रस्त में आठ लोगों की मौत हुई है। घटना शनिवार रात साढ़े सात बजे की है। रात के समय बाइक सवार तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा से फाटा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। घटना में कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें पांच लोग सवार थे। रात के समय अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सके। रविवार सुबह पांच लोगों के शवों का एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवान रेस्क्यू कर रहे हैं। कार में एक महिला के सवार होने की बात कही जा रही है। खाई के गहरी होने से समय लग रहा है। घटना में बाइक सवार सुजीत सिंह शर्मा पुत्र ललित शर्मा निवासी ऋषिकेश 25 वर्ष, हरसीद पुत्र हसन, रवि कुुमत पुत्र सुकपाल सिंह की मृत्यु हुई हैं। वहीं जिलाधिकारी ने घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम