Ad

कांग्रेस बीजेपी और बागी ने किया अल्मोड़ा में नामकंन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


जिला{GKM news  नसीम अहमद }  पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के महेश, कांग्रेस की उमा व बागी सुरेंद्र मेहरा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दल बल के साथ पहुंचे तीनों प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने जिपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पिंकी करगेती ने नामांकन पर्चा भरा।
वही, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। उमा बिष्ट पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी है। इधर कांग्रेस से बागी हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मेहरा ने भी जिपं अध्यक्ष पद पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे दिल्ली में राहुल गांधी के आवास में जाकर आत्मदाह करेंगे। अब देखना है कि सीट किसके पाले में जायेगी।  

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page