उग्र हुआ छात्रों का आन्दोलन,अब छात्र उग्र आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर सरकार का विरोध करेंगे.

हरिद्वार( GKM न्यूज़ रिज़वान अहमद) उत्तराखंड में आयुष विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं हरिद्वार में ऋषिकुल आयुष विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं ने ऋषिकुल तिराहे से हरिद्वार कोतवाली तक रैली निकाली इस दौरान सड़कों पर भारी जाम लग गया छात्रों का कहना है कि हमें कई दिन अनशन पर बैठे हुए हो गए मगर हमारी सरकार कोई भी मांगे नहीं मान रही है
छात्रों का कहना है कि आयुष छात्रों की फीस कई गुना बढ़ा दी गई है न्यायालय ने भी सरकार को फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने का आदेश दिया है बावजूद इसके सरकार अपने फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस नहीं ले रही है ये सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है छात्रों ने रोष जताया कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं देहरादून में परेड ग्राउंड पर पिछले एक महीने से भी अधिक समय से धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है अगर सरकार ने फीस बढ़ाने का निर्णय वापस नहीं लिया तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर सरकार का विरोध करेंगे।
बयान –फैसल—-छात्र
बयान–कुणाल —-छात्र



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..