Ad

अयोध्या मामला : भड़काऊ पोस्ट पर बीजेपी पार्षद गिरफ्तार…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर रूद्रपुर (GKM न्यूज़ विकास वर्मा) धार्मिक सौहार्द बिगड़ने के मामले में उधम सिंह नगर जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया है। इसमे आरोपी ओर कोई नही बल्की ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर का बीजेपी से पार्षद है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बतादे की राम जन्म भूमि में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धार्मिक सौहार्द भड़काने के मामले में जिला मुख्यालय की थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बीजेपी से शिवनगर के पार्षद शिवकुमार गंगवार ने राम जन्म भूमि के फैसले के बाद अपनी फेसबुक पर दूसरे समुदाय पर अमर्यादित टिप्पड़ी पोस्ट की थी।

जिसके बाद शोसल मीडिया पर नज़र बनाये हुए टीम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की तो पार्षद द्वारा अपनी फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पड़ी की गई थी मामले में ट्रांजिट कैम्प एसओ विद्यादत्त जोशी ने पार्षद के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वही एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में शिवनगर के पार्षद शिवकुमार को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है। पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बयान- विद्यादत्त जोशी — एसओ, थाना ट्रांजिट कैम्प

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page